आज उदीयमान सूर्योपासना कर होगा समापन बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के चिन्हित परिवार की व्रती चार दिवसीय चैती छठ पर्व के अवसर पर निर्जला व्रत रख सूर्योपासना में जुटी हुई है. मंगलवार की शाम नपं के बेलदौर में दिवंगत कन्हैया ठाकुर की पत्नी निर्जला व्रत में अस्ताचलगामी सूर्य की पूजा कर तीसरे दिन का अनुष्ठान पूर्ण की. इस दौरान आसपास के लोगों ने उक्तस्थल पहुंचकर डुबते सूर्य को अर्ध्य देकर सुख समृद्धि की कामना की. वहीं बुधवार को उदीयमान सूर्य के अर्घ्य के बाद पूजा अर्चना कर व्रती निर्जला व्रत का पारण कर अनुष्ठान का समापन करेगी. श्रद्धालुओं ने बताया कि रविवार को नहाय खाय में कद्दू भात खाकर व्रती चार दिवसीय चैती छठ पूजा का शुभारंभ की एवं सोमवार को खरना के दिन से ही व्रती 36 घंटे की निर्जला व्रत रख कठिन अनुष्ठान शुरू की. वहीं खरना पुजा में चैती छठ पर्व करने वाली व्रतियों ने अपने-अपने घरों में भी खरना का प्रसाद बनाकर ग्रहण की. व्रतियों के प्रसाद ग्रहण करने के बाद परिवार के अन्य लोगों ने प्रसाद खाया. इस संबंध में नपं बेलदौर के वार्ड संख्या 12 निवासी पंडित संजय झा ने बताया कि छठ महापर्व में शुद्धता एवं पवित्रता का विशेष महत्व है. आज शाम को व्रती फल एवं पकवानों के प्रसाद की पूजा कर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया. वहीं इलाके के चिह्नित जगहों पर चैती छठ के दौरान लोगों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मन्नतें मांगी. इसके कारण संबंधित स्थल के आसपास का माहौल भक्तिमय बना हुआ है.
छठव्रतियों के आस्था के पर्व चैती छठ के तीसरे दिन अस्ताचलगामी को अर्घ्य देकर की पूजा अर्चना
उदीयमान सूर्य के अर्घ्य के बाद पूजा अर्चना कर व्रती निर्जला व्रत का पारण कर अनुष्ठान का समापन करेगी.
