रामपुर के सरपंच को मिजोरम में मजदूरों ने किया स्वागत

संघ के सरदार मो. सराफत खान उर्फ सरफराज ने बुके भेंट कर स्वागत किया

गोगरी. प्रखंड के रामपुर ग्राम कचहरी के सरपंच नूर आलम सात दिवसीय आशीर्वाद यात्रा के तहत शुक्रवार को मिजोरम पहुंचे. मिजोरम के आइजोल जिले के सायरंग रेलवे स्टेशन पार्सल कार्यालय में रामपुर गांव के ग्रामीणों ने माला व शाॅल भेंट कर सम्मानित किया. बताया जाता है कि प्रखंड के रामपुर गांव के अलावे चौथम प्रखंड के ठेहरिया पिपरा गांव के मजदूर व बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल के मजदूर ने सात दिवसीय आशीर्वाद यात्रा दौरे पर मिजोरम गए. संघ के सरदार मो. सराफत खान उर्फ सरफराज ने बुके भेंट कर स्वागत किया. इसी वर्ष 2026 में फिर से सरपंच पद दावेदारी के लिए उन्हें समर्थन देने का भरोसा दिलाया. सरपंच ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में गांव लेकर अन्य प्रदेशों तक में ग्रामीण के लिए खून पसीना एक कर दूंगा. साथ ही सबको एक साथ लेकर चलने का संकल्प लिया. मौके पर सायरंग स्टेशन मास्टर गुड्डू सिंह, पार्सल मैनेजर जयदीप कुमार, मुन्शी उज्जवल ठाकुर,बिट्टू कुमार, सोनू आलम, इमरान आलम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >