करंट लगने से महिला झुलसी

चिकित्सक ने बताया कि महिला खतरे से बाहर है

गोगरी. प्रखंड क्षेत्र के मुस्कीपुर गांव में गुरुवार को करंट लगने से राजकुमार की 25 वर्षीय पत्नी अनुपम कुमारी झुलस गयी. बताया जाता है कि अनुपम कुमारी घर में काम कर रही थी, दौरान नंगे पांव बिजली के तार के चपेट में आ गयी. करंट लगने से जमीन पर गिर गयी. परिजनों ने आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने झुलसी महिला का इलाज किया. चिकित्सक ने बताया कि महिला खतरे से बाहर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >