ई.निशांत के शासनकाल में मुख्यमंत्री की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का करेंगे कार्य: जिलाध्यक्ष

नीतीश कुमार के मार्गदर्शन और संरक्षण में ईं. निशांत कुमार उनके 20 वर्षों की शासनकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे.

प्राथमिकता से लगा देंगे सर खगड़िया. बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र ई. निशांत कुमार जदयू की सदस्यता ली. इसी दौरान जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि निशांत कुमार के सक्रिय राजनीतिक जीवन में आने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि उनके आने से कार्यकर्ताओं में नई उम्मीद जगी है और संगठन को मजबूती मिलेगी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि लंबे समय से जदयू कार्यकर्ता युवाओं के बीच लोकप्रिय और ऊर्जावान नेतृत्व की प्रतीक्षा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जैसे ही निशांत कुमार ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, कार्यकर्ताओं में उत्साह की नई लहर दौड़ गई है. कहा कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन और संरक्षण में ईं. निशांत कुमार उनके 20 वर्षों की शासनकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे. जदयू संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाएंगे. मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य साधना देवी सदा, जदयू प्रदेश महासचिव सुनील कुमार सिंह, प्रदेश सचिव सुमित कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष नूतन सिंह पटेल, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, रामविलास महतो, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शहाब उद्दीन, युवा जदयू जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, जिला महासचिव राजीव रंजन, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मंटून, संजय सिंह, उदय प्रसाद सिंह, रौशन कुमार, पवन पासवान, युवा नेता राजवर्धन कुशवाहा, हर्षवर्धन कुशवाहा, श्रीकांत सिंह कुशवाहा, नंदलाल मंडल, डॉ. रवि कुमार, गणेश पटेल, गुरुदेव सिंह, प्रखंड अध्यक्षों में रामप्रकाश सिंह, रूपेश कुमार, संजय सिंह कुशवाहा, अशोक राय, मायाराम मंडल, सुबोध साह, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों तथा जदयू कार्यकर्ताओं ने भी ईं. निशांत कुमार को बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >