चौथम में धूमधाम से हुई विश्वकर्मा पूजा, नवादा-सोनवर्षा घाट में लगा मेला, राघव स्वीट्स में स्टाफ को मिला सम्मान

चौथम प्रखंड में विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उल्लास से मनाई गई. नवादा और सोनवर्षा घाट पर लगे मेलों ने उत्सव का माहौल बनाया. राघव स्वीट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर अपने कर्मचारियों को सम्मानित किया, उन्हें परिवार का सदस्य बताया.

चौथम प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ की गयी. विभिन्न स्थानों पर लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों और दुकानों की साफ-सफाई कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. वाहन मालिकों और चालकों ने भी अपने वाहनों को साफ कर आकर्षक ढंग से सजाया और भगवान विश्वकर्मा की पूजा की. इस दौरान लोगों ने वाहनों के सुखद और सुरक्षित परिचालन की कामना की.

नवादा और सोनवर्षा घाट में लगा मेला

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. नवादा और सोनवर्षा घाट में मेले का आयोजन भी हुआ. मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. बच्चों और महिलाओं समेत लोगों ने मेले का आनंद लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल बना रहा.

राघव स्वीट्स में सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान

इसी क्रम में करुआ मोड़ स्थित राघव स्वीट्स में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठान के प्रॉपरेटर शंकर सिंह ने सभी स्टाफ को बैग और कपड़े देकर सम्मानित किया.

इससे पहले राघव स्वीट्स के सात वर्ष पूरे होने के अवसर पर कर्मचारियों के साथ केक काटकर सातवां स्थापना दिवस मनाया गया. इस दौरान प्रतिष्ठान में उत्साह का माहौल रहा.

कर्मचारियों को परिवार का सदस्य बताया

शंकर सिंह ने कहा कि राघव स्वीट्स के सभी स्टाफ उनके लिए केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य हैं. सभी कर्मियों की मेहनत और सहयोग के कारण ही राघव स्वीट्स आज इस मुकाम तक पहुंचा है.

उन्होंने कहा कि करुआ मोड़ के अलावा बेलदौर और परबत्ता में भी राघव स्वीट्स ने अपनी पहचान बनायी है. कर्मचारियों के सम्मान और उनके योगदान को स्वीकार करने के उद्देश्य से हर वर्ष इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं.

कार्यक्रम में कई लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व उपप्रमुख अभय किशोर आनंद उर्फ गोपाल राय, पूर्व मुखिया सुजय कुमार संजय, वार्ड सदस्य अनिल सिंह, सुदर्शन जी, राकेश कुमार, मोटेन जी, गोरे जी सहित राघव स्वीट्स के सभी स्टाफ मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dhiraj kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >