खगड़िया में वीडियोग्राफर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मोबाइल पर कहासुनी की चर्चा, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

Khagaria News : खगड़िया के मथुरापुर मोहल्ला में एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। वीडियोग्राफर विशाल कुमार की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Khagaria News : खगड़िया नगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर मोहल्ला में शनिवार देर रात एक युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला. मृतक की पहचान राजा ठाकुर के सबसे छोटे पुत्र विशाल कुमार ठाकुर के रूप में हुई है. विशाल स्थानीय स्तर पर वीडियोग्राफी और वीडियो एडिटिंग का कार्य करता था. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

मोबाइल पर कहासुनी की चर्चा, पुलिस ने नहीं की पुष्टि

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना से पहले विशाल की एक युवती से मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसके बाद उसने कथित रूप से यह कदम उठाया. हालांकि पुलिस ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों को लेकर अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है.

परिवार में मचा कोहराम

विशाल दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. माता-पिता सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मृतक के घर पहुंच गए. पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन की जांच और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल मामले में यूडी केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और जांच पूरी होने तक आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >