प्यार में असफल किशोर ने ट्रेन से कटकर दी जान, आत्महत्या से पहले रेलवे ट्रेक पर बनाया वीडियो

नगर पंचायत घरारी पंचबटी चौक निवासी 16 वर्षीय किशोर ने प्रेम प्रसंग में ट्रेन से कटकर जान दे दी.

मृतक किशोर के परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस हरेक बिंदु पर कर रही जांच

———-

फोटो-28

कैप्सन-सदर अस्पताल में रोते बिलखते मृतक के परिजन.

खगड़िया. मानसी थाना क्षेत्र के पांच किलोमीटर के समीप रेलवे ट्रेक पर किशोर का शव पुलिस ने बरामद किया है. घटना सोमवार देर रात की बतायी जा रही है. मंगलवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के नगर पंचायत घरारी पंचबटी चौक निवासी 16 वर्षीय किशोर ने प्रेम प्रसंग में ट्रेन से कटकर जान दे दी. परिजनों ने बताया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है. बताया कि पुत्र को पड़ोसी गोतिया मिलकर पटरी पर सूला दिया. मृतक किशोर की मां ने बताया कि गोतिया द्वारा बीते एक माह पूर्व मारपीट की घटना किया गया था. मारपीट के दौरान पुत्र की हत्या करने की बात कही थी. कई बार घर में घुसकर बदमाशों द्वारा परिजनों के साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया गया. बताया कि बड़े पुत्र को भी गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया गया, लेकिन परिजनों के विरोध के बाद बचा लिया. बताया कि कई थाना में भी आवेदन दिया गया, थानाध्यक्ष आवेदन तो ले लिया गया, लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं किया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस केस नहीं किया. जिसके कारण बेटे का जान चला गया.

सुसाइड की आशंका या साजिश, दो मिनट का वीडियो ने बढ़ाया रहस्य

मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया. जब रेलवे ट्रैक पर किशोर का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पुलिस ने बरामद किया. रेलवे ट्रैक पर शव देखा तो उसके दोनों पैर कटे हुए थे. प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत होता है. लेकिन जिस तरह से वीडियो सामने आया है. लोग इस घटना को आत्महत्या करार दे रहे हैं, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. परिजनों का आरोप है कि हत्या कर ट्रैक पर शव फेंक दिया गया. मृतक की मां ने इस घटना को महज आत्महत्या या हादसा मानने से इनकार किया है. मामला उस वक्त और तूल पकड़ लिया, जब मृतक किशोर के दो मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. पहले वीडियो में बेहद भावुक अंदाज में कह रहा है कि उसे किसी से प्यार नहीं मिला, उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है. कहा कि यह उसका आखिरी वीडियो है. वीडियो में वह यह दावा करता सुनाई देता है कि वह रेलवे ट्रैक पर है और आत्महत्या करने जा रहा है. वीडियो के सामने आने के बाद आत्महत्या की आशंका काफी प्रबल हो गई है. हालांकि, यह अब भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि किशोर का प्रेम संबंध कब से चल रहा था और किन परिस्थितियों में वह इस कदम तक पहुंचा. इसको लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन किसी के पास ठोस जानकारी नहीं है.

ना मुझे बचपन से प्यार मिला और ना अब कभी प्यार मिलेगा

आत्महत्या से पहले किशोर ने दो मिनट का वीडियो बनाया. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कहता है कि हेलो दोस्तों यह मेरा लास्ट वीडियो है, इस समय मैं पटरी पर आया हूं, मैं अपनी जिंदगी अपने हाथों से खत्म करने जा रहा हूं. मुझे बहुत अफसोस है कि मैं जी नहीं पा रहा हूं, मेरी जिंदगी खत्म हो चुकी है. कुछ ही देर में ट्रेन आयेगी बस इतना कहूंगा बाय-बाय दोस्तों अब आपको यह सकल कभी देखने को नहीं मिलेगा. फिर कहता है हाय दोस्तों अब मैं अपनी जिंदगी खत्म करने वाला हूं, मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि बस मेरा प्यार सलामत रहे, मेरे जाने पर अफसोस ना करें. क्योंकि ना मुझे बचपन से प्यार मिला और ना अब कभी प्यार मिलेगा, तो बस इतना ही कहना चाहूंगा कि प्यार के लिए ना तरसो. मिलता है तो उसी में खुशी रहो..मेरी जिंदगी खत्म हो चुकी है. इतना कुछ कह कर आत्महत्या कर लिया.

कहते हैं थानाध्यक्ष

मानसी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टिया प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. शव रेलवे ट्रेक से बरामद किया गया. शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया गया. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >