दो शराब तस्कर गिरफ्तार

दो शराब तस्कर गिरफ्तार

अलौली. पुलिस ने छापेमारी कर अलग-अलग जगह से दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान नगर पंचायत अलौली निवासी राम अवतार सदा के पुत्र पप्पू सदा व रामपुर अलौली निवासी सुधीर पासवान के पुत्र संतोष पासवान के रूप में हुई. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पप्पू सदा के घर से 10 लीटर देसी शराब एवं संतोष पासवान के घर से 15 लीटर देसी शराब बरामद हुआ. उन्होंने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >