केडीएस कॉलेज गोगरी में दो दिवसीय सेमिनार आज से

प्रखंड क्षेत्र के केडीएस कॉलेज में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जायेगा.

गोगरी. प्रखंड क्षेत्र के केडीएस कॉलेज में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जायेगा. सेमिनार रविवार व सोमवार को आयोजित किया जायेगा. वर्तमान परिप्रेक्ष्य में चाणक्य का चिंतन और दर्शन एक अंतर विषयक अध्ययन विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार होगा. प्राचार्य और सेमिनार के संयोजक डॉ. रोशन रवि ने कहा कि सेमिनार में मुख्य अतिथि मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार भाग लेंगे. विशिष्ट अतिथि मुंगेर विश्वविद्यालय के कुल सचिव प्रो. घनश्याम राय, प्रो. राम खेलावन शाह, निदेशक राजर्षि जनक अध्ययन अनुसंधान केंद्र, राजर्षि जनक विश्वविद्यालय, जनकपुरधाम, मधेश प्रांत, नेपाल, प्रो. कुमारी सुदामा यादव, मानद निदेशक, एग्रो-इकोनॉमिक रिसर्च सेंटर फोर बिहार एंड झारखंड, प्रो. दिवाकर प्रसाद, प्रिंसिपल आरकेडी कॉलेज, प्रो. रंजना सिंह, पीजी अर्थशास्त्र विभाग, मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर, प्रो. देवराज सुमन, विभागाध्यक्ष, विश्वविद्यालय पीजी राजनीति विज्ञान विभाग, मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर, प्रो. जी.सी. पांडेय, विभागाध्यक्ष, विश्वविद्यालय पीजी इतिहास विभाग, मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर और आयोजन समिति के अध्यक्ष भाग लेंगे. विषय प्रवेश प्रो. एम.के. मिश्रा द्वारा दिया जायेगा, जो पूर्व में सलाले विश्वविद्यालय इथियोपिया में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रह चुके हैं. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. उग्र मोहन झा हैं, जो प्रताप विश्वविद्यालय जयपुर राजस्थान के पूर्व कुलपति रह चुके हैं. सेमिनार में विभिन्न विश्वविद्यालयों से लगभग एक सौ सात विद्वान प्रोफेसर, शोधार्थी एवं चिंतक हाइब्रिड मोड में भाग लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >