अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल

थाना क्षेत्र की मध्य बोरने पंचायत स्थित जयप्रभानगर के समीप एनएच 107 पर शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गये

चौथम. थाना क्षेत्र की मध्य बोरने पंचायत स्थित जयप्रभानगर के समीप एनएच 107 पर शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गये. घायल युवक की पहचान नवादा गांव निवासी परशुराम कुमार के 17 वर्षीय पुत्र बिराट कुमार व कैथी गांव निवासी रंजीत ठाकुर के 16 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई. बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार होकर विराट और आयुष सोनबरसा घाट से घर की तरफ लौट रहे थे. इसी दौरान जयप्रभानगर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों युवक घायल हो गये. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना चौथम थाना को दी गयी. सूचना मिलते ही चौथम थाना के एस आई भानु प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए चौथम सीएससी पहुंचाया. जहां मौजूद डॉक्टर पंकज कुमार द्वारा दोनों घायल का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया रेफर कर दिया गया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >