ट्रेन में मारपीट व मोबाइल छिनतई के दो आरोपित गिरफ्तार
Copied link
ट्रेन में मारपीट व मोबाइल छिनतई के दो आरोपित गिरफ्तार
मानसी. कोपरिया स्टेशन पर ट्रेन में मोबाइल छिनतई व मारपीट करने के आरोप में दो अप्राथमिकी आरोपित को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनों कोपरिया स्टेशन पर ट्रेन में मोबाइल छिनताई व मारपीट करने के दो अप्राथमिकी अभियुक्त प्रिंस कुमार उर्फ खन्ना यादव पिता अनिल यादव घर सलखुआ थाना सलखुआ जिला सहरसा व मिठु कुमार पिता ब्रहमदेव साह घर सलखुआ थाना सलखुआ जिला सहरसा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपित पर शराब से संबंधित मामला पूर्व से दर्ज है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।