इंसानियत शर्मसार, 10 साल की मासूम से घर में घुसकर अधेड़ ने किया दुष्कर्म का प्रयास

खगड़िया के एक गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति ने 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. बच्ची की चीख सुनकर मां जागी और शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है.

गोगरी (खगड़िया). थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 45 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति द्वारा 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना शुक्रवार की अहले सुबह 3 बजे की है. मामले में आरोपी को लोगों और परिजनों की सहायता से अर्धनग्न अवस्था में पकड़ लिया गया और गोगरी पुलिस को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार उक्त बच्ची अपनर मां के साथ घर में रह रही थी.

अपने अपने कमरे व बच्ची दूसरे कमरे में सो रही थी

घटना के दिन मां अपने कमरे में सो रही थी और बच्ची दूसरे कमरे में अकेले सो रही थी तभी गिरफ्तार आरोपित अचानक देर रात्रि 3 बजे चुपके से बच्ची के कमरे में घुसकर बच्ची का मुंह दबाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. तभी बच्ची चीखने चिल्लाने लगी. जिसके आवाज पर मां जगी और हल्ला करने लगी. इसके बाद आसपास के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और नग्न अवस्था में ही आरोपित को पकड़ लिया और इसकी सूचना गोगरी पुलिस को दी.

गोगरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को लिया हिरासत में

गोगरी पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है. इधर गोगरी थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार ने बताया कि पीड़िता को इलाज के लिए गोगरी के अनुमंडलीय अस्पताल और फिर सदर अस्पताल में जांच के लिए भेजा गया. वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. इस खबर में यूआरएल दें



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रणवीर कुमार

रणवीर कुमार प्रिंट माध्यम में 13 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गोगरी (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >