दिवंगत मालपा शाखा के सदस्य कामरेड राजेंद्र दास को दी गयी श्रद्धांजलि

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आंदोलन संघर्ष एवं भूमि आंदोलन में आगे बढ़कर हिस्सा लेते थे.

खगड़िया. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी चौथम अंचल के मालपा भूतौली मालपा शाखा के सक्रिय सदस्य दिवंगत कामरेड राजेंद्र दास के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सभा शाखा मंत्री योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुयी. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिहार राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा कि 1980 में दिवंगत कॉमरेड राजेंद्र दास भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का सदस्य शहीद बद्रीनारायण सिंह के सानिध्य में आकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण किये थे. पार्टी सदस्यता ग्रहण करने के बाद इलाके के अंदर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आंदोलन संघर्ष एवं भूमि आंदोलन में आगे बढ़कर हिस्सा लेते थे. सामाजिक स्तर पर छुआछूत, बंधुआ मजदूरी, बैठ बेगारी जैसे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष करने का काम करते थे. श्रद्धांजलि सभा में जिला परिषद के सदस्य योगेंद्र शर्मा, सहायक शाखा मंत्री फुलेश्वर पटेल, अनिल प्रसाद, अंचल परिषद सदस्य मनोज शर्मा, मेदनी शर्मा, बानो दास, तपेश्वर भारती, दारोगी शर्मा ने तैल चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >