परबत्ता में पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण, सतत विकास लक्ष्यों पर दिया गया जोर

प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रतिभागियों का आधार ऑथेंटिकेशन कर सर्टिफिकेट जारी करना अनिवार्य बताया गया

परबत्ता. आईटी भवन परबत्ता में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, खगड़िया के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों, पंचायत स्तरीय कर्मियों एवं जीविका के स्वयं सहायता समूह सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस प्रशिक्षण में विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, जीविका समूह के सदस्य तथा ग्राम पंचायत कार्यपालक सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर ने सक्रिय रूप से भाग लिया. प्रशिक्षण में सलिल कुमार, नीरज कुमार निराला, विष्णु कुमार और कुंदन कुमार ने प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य को विस्तार पूर्वक से चर्चा किए तथा सतत विकास लक्ष्यों के साथ-साथ पंचायत से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी और आपसी समन्वय को मजबूत करने को कहा. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और डिजिटल प्रक्रिया के उपयोग पर भी विशेष जानकारी साझा किया. प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रतिभागियों का आधार ऑथेंटिकेशन कर सर्टिफिकेट जारी करना अनिवार्य बताया गया. इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों की उपस्थिति एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को टीएमपी पोर्टल पर समय पर दर्ज किया जाए. मौके पर मुखिया बालकृष्ण शर्मा उर्फ ललन शर्मा, आशुतोष कुमार सिंह, राजीव चौधरी, सुधीर राम, विनिता देवी, देवेन्द्र शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि उमेश सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >