टूल व स्टडी-किट का किया जायेगा वितरण

टूल व स्टडी-किट का किया जायेगा वितरण

खगड़िया. युवा, रोजगार व कौशल विकास विभाग को जिला नियोजनालय द्वारा नियोजन सेवा के विस्तार के अंतर्गत योग्य अभ्यर्थियों को टूल व स्टडी-किट प्रदान करने की योजना प्रारंभ की. इस योजना का उद्देश्य प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना है. निम्न ट्रेडों में मान्यता प्राप्त संस्थानों से न्यूनतम तीन माह का प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिसमें इलेक्ट्रोनिक, फीडर, मोबाइल रिपेयर, ब्यूटीशियन, प्लंबर, इलेक्ट्रोनिक रिपेयर आदि शामिल हो सकते हैं. जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थी इस योजना का लाभ उठाने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >