रील बना रहे बाइक सवार तीन युवकों ने पशुपालक को मारा टक्कर, मौत

अगुवानी-पसराहा निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर हुई हादसा

– अगुवानी-पसराहा निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर हुई हादसा – मवेशी को बहियार से लेकर घर लौट रहे थे खीराडीह के पशुपालक कैलाश यादव उर्फ कैलू यादव परबत्ता. अगुवानी-पसराहा निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर रील बना रहे बाइक सवार तीन युवकों ने पशुपालक की जान ले लिया है. घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है. बताया जाता है कि अगुवानी-पसराहा निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर तीन युवक बाइक पर सवार होकर रील बना रहे थे. इसी दौरान खीराडीह निवासी 58 वर्षीय पशुपालक कैलाश यादव उर्फ कैलू यादव मवेशी को लेकर घर वापस लौट रहे थे. तभी रील बना रहे बाइक सवार युवकों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से जख्मी पशुपालक को परबत्ता अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों युवक बंदेहरा गांव का है. जिसमें बंदेहरा निवासी लव कुमार, आयुष कुमार, एवं बादल कुमार बताया जा रहा है. हादसे में एक युवक आयुष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता में चल रहा है. घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों ने सड़क पर स्टंट और रील बनाने पर रोक लगाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >