भाजपा की स्थापना दिवस व डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती की तैयारी को लेकर मंडल स्तर पर तीन सदस्य कमेटी गठित

जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रत्येक मंडल स्तर पर 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया.

खगड़िया. भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आगामी 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस एवं 13 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी जाएगी. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने की. जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ. इंदु भूषण कुशवाहा ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश मंत्री सह पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम के जिला प्रभारी संजीव क्षत्रिय उपस्थित थे. जिलाध्यक्ष द्वारा जिला प्रभारी को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदे मातरम् गीत के साथ की गयी. मुख्य अतिथि संजीव क्षत्रिय ने पार्टी स्थापना दिवस के महत्व एवं संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया. जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रत्येक मंडल स्तर पर 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. जिसमें एक संयोजक एवं दो सह-संयोजक कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल को जिला, मंडल एवं बूथ कार्यालयों को दुल्हन की तरह सुसज्जित किया जाएगा. जबकि 6 एवं 7 अप्रैल को सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराएंगे. उन्होंने बताया कि 8 एवं 9 अप्रैल को सक्रिय सदस्य एवं कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. जबकि 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक गांव बस्ती चलो अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. साथ ही 13 से 19 अप्रैल तक बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पूरे जिले में मनाया जाएगा. मौके पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामानुज चौधरी, पूर्व पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, कंचन पटेल, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वंदना कुमारी, जिला महामंत्री नीतीश कुमार सिंह, प्रदेश परिषद सदस्य जय कृष्णा सिंह पटेल, जिला महामंत्री नंदू साह, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद साह, जितेंद्र यादव, राजेश सिंह, सुनील चौधरी, लक्ष्मी देवी, आलोक विद्यार्थी, जिला मंत्री नवीन सिन्हा, धर्मवीर जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी सह मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय, जिला प्रवक्ता प्रो. अरविंद सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील साह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू पासवान, मंडल अध्यक्ष अजय कुमार, संजय ठाकुर, खुशबू देवी, अवनीश कुमार, रंजीत कुमार (राजा उर्फ सोनू चौरसिया), सुभाष यादव, कुंदन निषाद, जयंत चौधरी, विकास कुमार, राजीव धमाका, पप्पू साह, डॉ. पुनीता देवी, मुस्कान शर्मा, गुंजन पासवान आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >