चोरों ने की ताला व चदरा तोड़कर किया हजारों की चोरी

थाना क्षेत्र की तेलिहार पंचायत के वार्ड 2 में अज्ञात चोरों ने घर का ताला व चदरा ग्राइंडर मशीन से काटकर हजारों रुपये के कीमती सामान की चोरी कर ली

बेलदौर. थाना क्षेत्र की तेलिहार पंचायत के वार्ड 2 में अज्ञात चोरों ने घर का ताला व चदरा ग्राइंडर मशीन से काटकर हजारों रुपये के कीमती सामान की चोरी कर ली. ग्रामीणों ने बताया कि बीते शनिवार की देर रात करीब 12 बजे अज्ञात चोरों ने तेलिहार गांव निवासी कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष पवन सिंह के घर का ताला व चदरा तोड़कर लगभग एक लाख पैंतीस हजार रुपये के सामानों की चोरी कर ली. पीड़ित पवन सिंह के 26 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार ने रविवार को थानाध्यक्ष को आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की. आवेदक के मुताबिक चोरों ने चालाकी दिखाते हुए पहले सीसीटीवी कैमरा को क्षतिग्रस्त किया. उसके बाद उसके निगरानी में रखे सभी समान की चोरी कर ली. आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >