अपहृत बालक के हत्या मामले में संलिप्त दो विधि निरुद्ध किशोर को पुलिस ने न्यायालय को सौंपा

आवश्यक पूछताछ बाद न्यायालय को सौंप दिया.

बेलदौर. थाना क्षेत्र के सकरोहर पंचायत के वार्ड नंबर तेरह निवासी कमल किशोर मालाकार के अपहृत 14 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार की हत्या मामले में संलिप्त दो विधि विरुद्ध किशोर को पुलिस ने रविवार को आवश्यक पूछताछ बाद न्यायालय को सौंप दिया. बीते शुक्रवार की देर रात गांव के उत्तर स्थित महेशलक्खा बहियार से पुलिस ने हिमांशु का शव बरामद किया था. परिजनों की निशानदेही पर पुलिस ने उक्त बालक के साजिशन हत्या मामले में दो नाबालिग दोस्तों को हिरासत में लेकर घटना का उद्भेदन करते आवश्यक कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया. न्यायालय ने उक्त आरोपित किशोर का बयान दर्ज कर जेजेबी ( किशोर न्यायालय परिषद ) को सौंप दिया गया.

घटना के बाद मृतक के परिजन व रिश्तेदारों के घर नहीं जला चूल्हा

घटना के चौथे दिन रविवार को भी पीड़ित परिजन एवं इनके रिश्तेदारों के घर चूल्हा नहीं जला. मां अनुजा देवी अपने पुत्र के वियोग में बेसुध पड़ी रही. परिजनों का बिलाप से गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है. हालांकि उक्त घटना के बाद बदले के भावना की आग भी सुलग रही है. घटना के बाद सकरोहर में बड़ी अनहोनी घटना की आशंका से आसपास के लोग सहमें हुए है. घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है. बीते गुरुवार को हिमांशु कुमार स्कूल से घर लौटने के बाद दरवाजे पर लट्टू खेल रहा था. इसी दौरान अचानक लापता हो गया था. अप्रिय घटना की आशंका से पीड़ित बालक की मां काफी खोजबीन के बाद थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के चार एवं पिपरा बासा गांव के एक व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाते हुए पूर्व रंजिश के वजह से साजिश रचकर पुत्र के अपहरण कर लेने की शिकायत की थी. शिकायत के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर ही रही थी कि इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की अपहृत बालक की हत्या कर शव को महेशलक्खा बहियार में छिपा दिया गया था. सूचना पर गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी के नेतृत्व में बेलदौर पुलिस उक्त बहियार में पहुंच कर अपहृत बालक का शव बरामद कर इसमें लिप्त हत्यारों को चिन्हित कर उसी वार्ड के कक्षा 9 के एक छात्र और कक्षा 8 के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया.

बदले की भावना से दोस्त ने रची थी खौफनाक साजिश

बताया जाता है कि लगभग दस दिन पहले गांव में ही चोरी की घटना हुई थी. जिसमें मृतक बालक एवं गिरफ्तार दोनों किशोर उसमें संलिप्त थे. चोरी के बाद हिमांशु की निशानदेही पर दोनों किशोर ग्रामीणों के गिरफ्त में आ गए थे. जिनसे चोरी की सामग्री भी बरामद की गई थी. नाराज दोनों बालकों ने एक खौफनाक साजिश रची. गुरुवार को उन्होंने मृतक को अंडा खिलाने के बहाने उसमें नशीली दवाई मिला दी. सरकरोहर गांव से उत्तर महेशलक्खा बहियार में पहले उसके टीशर्ट से उसका हाथ बंधा और गला दबाकर हत्या कर दी. उसके बाद छुरी से उसके शरीर और गर्दन पर कई वार किया. पुलिस उक्त मामले में हत्यारों की निशानदेही पर कांड संख्या 90/26 दर्ज करते हुए हत्या में प्रयुक्त चाकू, हाथ का कड़ा एक चांदी की हनुमान की चकती और एक मोबाइल बरामद किया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि हत्यारोपित दोनों किशोर से आवश्यक पूछताछ कर हत्या की घटना का उद्भेदन कर उसे न्यायालय को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >