अगलगी से दो सहोदर भाइयों का घर जलकर राख

अगलगी से दो सहोदर भाइयों का घर जलकर राख

दोपहर में अचानक लगी आग से लाखों की संपत्ति स्वाहा, मुखिया ने जिला प्रशासन से की मुआवजे की मांग

चौथम. प्रखंड क्षेत्र के ठुठी मोहनपुर पंचायत अंतर्गत पछहत्तर गांव में गुरुवार की दोपहर भीषण अगलगी की घटना हुई. इस घटना में दो सहोदर भाइयों का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. अगलगी के दौरान घर में रखे सभी कीमती सामान जलकर नष्ट हो गए. आग लगने के स्पष्ट कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. पीड़ित परिवारों ने बताया कि घर में रखे चौकी, कुर्सी, अनाज, महत्वपूर्ण कागजात और नकद रुपयों सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गयी. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक सब कुछ जल चुका था. घटना के बाद परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गयी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया प्रीति कुमारी ने स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि आगलगी की इस घटना में दोनों परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. उन्होंने जिला प्रशासन और अंचल अधिकारी से अविलंब जांच कराकर पीड़ित परिवारों को उचित सरकारी मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उन्हें इस आपदा की घड़ी में राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >