गोगरी. आस्था का महापर्व चार दिवसीय चैती छठ पूजा इस बार 22 मार्च को नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है. चार दिवसीय अनुष्ठान के पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन 23 मार्च को खरना, तीसरे दिन 24 मार्च को डूबते भगवान सूर्य को अर्घ दान, पूजन व अंतिम दिन 25 मार्च को उगते भगवान सूर्य को अर्घ दान, पूजन व पारण के साथ महापर्व संपन्न होगा. इधर, छठ पूजा को लेकर बाजार में भी चहल-पहल शुरू हो गयी है. प्रशासनिक स्तर पर छठ घाटों की सफाई भी शुरू करायी गयी है. छठ पूजा की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है. पूजन सामग्रियों व अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी को लेकर बाजार में भीड़ जुटने लगी है. छठव्रती व उनके परिजन सूप, दउरा, पूजन सामग्री, कपड़ा, नारियल समेत छठ पूजा से जुड़े सामानों की खरीदारी शुरू कर दिये हैं. छठव्रतियों व उनके परिजनों की सुविधा के लिए गोगरी-अगुवानी मुख्य रोड समेत शहर के कई अन्य मुहल्लों में स्थायी दुकानों के अलावा सड़क किनारे पूजन सामग्रियों की कई अस्थायी दुकानें भी लगायी गयी हैं. प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्रों में स्थित स्थायी दुकानों के साथ-साथ सड़क किनारे लगी दुकानों से भी छठ व्रती व उनके परिजन छठ पूजा से जुड़े सामानों की खरीदारी भी शुरू कर दिये हैं.
22 मार्च को नहाय-खाय के साथ प्रारंभ होगा महापर्व चैती छठ
आस्था का महापर्व चार दिवसीय चैती छठ पूजा इस बार 22 मार्च को नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है.
