रोजेदारों ने अदा की चौथे जुमे की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

रमजान का पाक महीना अब अंतिम पड़ाव में है. गर्मी और तल्ख मौसम के बीच रोजेदार रोजा रखकर अपने खुदा की इबादत कर रहे हैं.

गोगरी. रमजान का पाक महीना अब अंतिम पड़ाव में है. गर्मी और तल्ख मौसम के बीच रोजेदार रोजा रखकर अपने खुदा की इबादत कर रहे हैं. रमजान महीने की चौथे जुमे पर सभी मस्जिदों में रोजेदारों ने नमाज अदा की और क्षेत्र सहित देश के लिए अमन चैन की दुआ की. चौथे जुमे की नमाज के लिए शहर के विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी. 23वां रोजा आज शुक्रवार को हुआ. बहुत जल्द ही ईद का पर्व आने वाला है. अगर चांद समय पर हुआ तो अगले सप्ताह यानी 20 मार्च को ईद पर्व मनाए जाने की संभावना है. पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गयी है. मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े सहित अन्य सामानों की खरीदारी करने में जुट गए हैं. विपरीत मौसम में भी रोजेदार परंपरा के तहत दिनभर रोजा रख कर शाम को इफ्तार कर रहे हैं. बाजार में मुस्लिम महिलाएं खरीदारी करती दिख रही हैं.

ईद को लेकर बाजार में रौनक, कपड़े की बढ़ी मांग

ईद पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गयी है. अनुमंडल मुख्यालय स्थित जमालपुर बाजार में मुस्लिम समुदाय के लोग पर्व के लिए अपनी जरूरत के सामान खरीदने लगे हैं. रेडीमेड और कपड़े की दुकानों के अलावा टेलर्स दुकान में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गयी है. ईद पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनते हैं. इस कारण कपड़ों की खूब बिक्री हो रही है. बड़े-बुजुर्ग कुर्ता पाजामा सिलवा रहे हैं. शहर के मॉल व शॉपिंग सेंटर में भी मुस्लिम महिलाएं खरीदारी कर रही हैं. जूते-चप्पल की दुकानों में भी भीड़ बढ़ गयी है.

फल और सेवई की भी बढ़ गयी बिक्री

रमजान को लेकर फल और सेवई की बिक्री बढ़ गयी है. शहर के मुस्लिम टोलों में सेवई की अस्थाई दुकान खुल गयी है. वहां कई तरह की सेवई मिल रही है. इसके अलावा बाजार में अंगूर, नारंगी, तरबूज, खीरा, ककरी, खजूर आदि फलों की बिक्री खूब हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >