माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन नम आंखों से भक्तों ने दी विदाई, माता के जयकारे से शहर हुआ भक्तिमय

श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.

खगड़िया. शहर के राजेन्द्र चौक स्थित बड़ी बसंती चैती दुर्गा, शेरावाली माता का प्रतिमा का रविवार को नम आंखों से विदाई दी गयी. शहर के गंडक नदी में आस्था व श्रद्धा के साथ माता के प्रतिमा का विसर्जन किया गया. दुर्गा माता की प्रतिमा के साथ विसर्जन जुलूस निकाला गया. इस दौरान शहर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला. जुलूस में महिलाएं, युवतियां और युवक बड़ी संख्या में शामिल हुए. सभी ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ मां दुर्गा की जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे. विसर्जन जुलूस राजेन्द्र चौक, पूर्वी केबिन ढ़ाला से शुरू होकर थाना रोड, मेन रोड, लोहा पट्टी, एसडीओ रोड, मिल रोड, एनएसी रोड, स्टेशन रोड होते हुए नगर भ्रमण के करते हुए धोबी घाट गायत्री मंदिर की के समीप गंडक मंदिर में विसर्जन किया. प्रतिमा नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह मां का पूजा अर्चना एवं आरती किया. नगर के व्यवसाय जगह जगह शोभा यात्रा साथ चल रहे श्रद्धालुओं का पेयजल, ठंडा, शरबत पिलाते नजर आए. इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की. प्रतिमा विसर्जन के समय माहौल भावुक हो गए और श्रद्धालु अगले वर्ष फिर से मां के आगमन की प्रार्थना करते नजर आए. इस दौरान नगर थाना की पुलिस जगह-जगह तैनात थे. मौके पर समिति के अध्यक्ष कमल कुमार, उपाध्यक्ष किशोर कुमार रवि, सचिव पंकज कुमार रंजन, उपसचिव राज कुमार जायसवाल, युवा अध्यक्ष वकील यादव मीडिया प्रभारी अमित कुमार प्रिंस, समिति के सदस्य भूषण यादव, कुन्दन यादव, कुणाल यादव, सदानंद यादव, अभिषेक कुमार मोंटी, सन्नी यादव, रूपेश यादव व शेरावाली पूजा समिति के अध्यक्ष अंजय कुमार, उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार, मंटून सिंह , महामंत्री विश्वनाथ प्रसाद, सचिव शैलेव कुमार, उप सचिव विक्की कुमार सिंह, मंत्री नवीन कुमार, सह मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, कार्याल प्रभारी संजीव कुमार, कोष निरीक्षक हीरा यादव, कोषाध्यक्ष अमरजीत कुमार, उप कोषाध्यक्ष सौरभ कुमार, वरिष्ठ सदस्य डॉ. एस पी साहु, मधु पटवा, शेखर कुमार महतो, अवधेश कुमार सिंह, राजकिशोर महतो, अमोद कुमार, कमेटी के निगरानी विभाग के सदस्य पप्पू कुमार, राजेश कुमार, प्रवीण कुमार, दीपक कुमार, मेला प्रभारी विक्की कुमार, सोनू कुमार व युवा कमेटी के युवाध्यक्ष गोविंद कुमार, सुमित कुमार, सन्नी कुमार, बबलू कुमार, सार्थक कुमार, प्रियांशु कुमार, सन्नी कुमार, अनमोल कुमार, हिमांशु कुमार, विवेक कुमार, अभिनव कुमार, संजीव कुमार, सदस्य अमरजीत कुमार, संतोष कुमार विक्की, पंकज साह, अमोद कुमार, प्रशांत कुमार, अभिषेक कुमार, यशवंत, आलोक, रिशु राजा, शिव, किशन कुमार, गोलू, रौनक, मोनू व विशेष व राजकुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >