मौसम ने बदली करवट, दो डिग्री तापमान में गिरावट के आसार

मौसम ने बदली करवट, दो डिग्री तापमान में गिरावट के आसार

गोगरी. तपती धूप और गर्म हवाओं से जूझ रहे अनुमंडलवासियों के लिए राहत की खबर है. अगले 24 घंटे में अनुमंडल व आसपास के इलाके में आसमान पर 60 फीसदी बादल छाये रहने के आसार हैं. हल्की बूंदाबांदी और तेज़ पुरवा हवा मौसम को सुहावना बना सकती है. इसका असर गुरुवार को सुबह से ही देखने को मिल रहा है. आसमान में बादल छाये हुए हैं और तेज पुरवा हवा चलने भी लगी है, जिससे मौसम सुहावना बन गया है. वहीं दिन के तापमान में मामूली वृद्धि की संभावना बन रही है. कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक विपुल कुमार मंडल के मुताबिक गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अगले कुछ दिनों में पुरवा हवा की रफ्तार 10 से 20 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है. इसके साथ ही दिन के तापमान में करीब 2 डिग्री तक गिरावट आने का अनुमान है, जबकि रात को हल्की ठंड बनी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >