आर्म्स एक्ट के आरोपित को मिली तीन साल की कठोर कारावास की सजा

प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी शशांक कुमार ने आर्म्स एक्ट के आरोपित को तीन साल कठोर कारावास की सजा सुनायी है.

खगड़िया. प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी शशांक कुमार ने आर्म्स एक्ट के आरोपित को तीन साल कठोर कारावास की सजा सुनायी है. शुक्रवार को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ने मानसी थाना कांड संख्या 63/25 आर्म्स एक्ट के आरोपित बेलदौर थाना के केंजरी निवासी प्रमोद यादव के पुत्र मनखुश यादव को तीन साल का कठोर कारावास की सजा सुनायी है. धारा 26 शस्त्र अधिनियम के तहत दो साल का कठोर कारावास की सजा सुनाई गयी. एसपी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा त्वरित विचारन प्राथमिकता आधार पर प्रस्तुत किये गये साक्ष्य पुलिस की गाबाही एवं समर्पित की गयी चार्ज शीट के आधार पर त्वरित सजा सुनायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >