नशे की हालत हास्य कलाकार समेत दो शराबी गिरफ्तार

नपं के बेलदौर बाजार स्थित पेट्रोल पंप समीप से पुलिस ने नशे की हालत में एक हास्य कलाकार समेत दो कलाकार को गिरफ्तार किया.

बेलदौर. नपं के बेलदौर बाजार स्थित पेट्रोल पंप समीप से पुलिस ने नशे की हालत में एक हास्य कलाकार समेत दो कलाकार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित से पुलिस आवश्यक पुछताछ कर शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार की देर रात गुप्त सूचना पर पुलिस ने उक्तस्थल से नशे की हालत में उक्त दोनों शराबी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान हास्य कलाकार मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के चिरोरी गांव निवासी प्रवीण प्यारेलाल एवं उनके सहयोगी राजू ऋषि देव के रूप में हुई. गिरफ्तार आरोपित एक बारात में भाग लेने जा रहे थे. वही बेला नोवाद गांव निवासी विकास कुमार को टोल फ्री नंबर 112 के पदाधिकारी ने गिरफ्तार किया. उक्त कारवाई बेलदौर थाना के एस आई अभिषेक कुमार ने पुलिस बल के साथ उक्तस्थल पहुंचकर की. इस संबंध में बेलदौर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि रात्रि गस्ती के दौरान नशे की हालत में एक हास्य कलाकार समेत दो शराबी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >