फांसी लगाकर किशोर ने की आत्महत्या

मृतक पांच भाई में मंझला और कक्षा अष्टम का छात्र था

बेलदौर. थाना क्षेत्र में एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. मामला थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला नौवाद पंचायत के वार्ड नंबर 5 कोयला टामर नागेश्वर सिंह बासा का है. मृतक की पहचान कोयला टामर मुसहरी टोला निवासी रुदल सादा के चौदह वर्षीय प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. मृतक पांच भाई में मंझला और कक्षा अष्टम का छात्र था. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की है. मृतक की मां काला देवी ने बताया कि उन्होंने प्रिंस को विद्यालय के समय स्कूल जाने को कहा लेकिन वह दूसरे के खेत से भुट्टा चोरी कर लिया. जिसको लेकर मां ने फटकार लगाई जिसके बाद किशोर घर से भाग गया. थोड़ी देर बाद मां के खेत जाने के बाद किशोर सुनसान बकरी घर में पहुंचा और वहां रखे साड़ी के टुकड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. फंदे से लटके किशोर को आसपास के बच्चों ने देखा और शोर करने लगे. शोरगुल सुन आसपास के अन्य लोग पहुंचे और किशोर को फंदे से उतारा जिसके बाद आनन फानन में परिजनों ने उसे सोनवर्षा बाजार के निजी क्लिनिक में पहुंचाया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया जिसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया. परिजनों ने उसे नेक्टर अस्पताल खगड़िया में भर्ती किया जहां इलाज के क्रम में बुधवार देर शाम उसकी मौत हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >