बीसीए अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के लिए खगड़िया टीम घोषित, पहला मुकाबला समस्तीपुर के साथ खेलेगी

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा आयोजित बीसीए मेन्स अंडर-23 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के लिए जिला क्रिकेट संघ ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है.

खगड़िया. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा आयोजित बीसीए मेन्स अंडर-23 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के लिए जिला क्रिकेट संघ ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है. संघ के सचिव देवराज कुमार ने बताया कि खगड़िया अंडर-23 टीम की कमान विकेटकीपर सह बल्लेबाज हर्षित आनंद को सौंपी गयी है, जबकि रोहन राज को टीम का उप कप्तान बनाया गया है. घोषित टीम में खिलाड़ी कुणाल कुमार, हेमंत हिमांशु, प्रिंस कुमार, अमन कुमार, हसनैन अहमद, आदित्य खुशी, राजा कुमार, विश्वजीत कुमार, अजय कुमार, संजोग कुमार, उत्कर्ष आनंद (विकेटकीपर), सूरज कुमार, शुभम कुमार और आफताब को शामिल किया गया है.

फाइनल कैंप में पंजीकृत सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित रखा

संघ के अध्यक्ष बाबूलाल शौर्य ने बताया कि बीसीए मेन्स अंडर-23 वनडे ट्रॉफी का उद्घाटन मैच 10 मार्च 2026 को बेगूसराय टाउनशिप खेल मैदान में खेला जायेगा. खगड़िया टीम अपना पहला मुकाबला 12 मार्च को समस्तीपुर के साथ खेलेगी. इसके बाद दूसरा मैच सुपौल के खिलाफ, तीसरा मुकाबला 20 मार्च को सहरसा के साथ तथा चौथा लीग मैच बेगूसराय के साथ खेलेगा. उन्होंने बताया कि टीम प्रभारी के रूप में सर्वजीत कुमार पांडे और टीम कोच के रूप में करमवीर कुमार को नियुक्त किया गया है. टीम के साथ फिजियो के तौर पर प्रिंस कुमार और छोटू कुमार भी रहेंगे. टीम चयन के लिए गठित चयन समिति में पूर्व सचिव सदानंद प्रसाद, वरीय खिलाड़ी मो जावेद अली, रोहित सिन्हा, विनोद झा, रजनीश कुमार तथा एनआइएस व बीसीसीआइ लेवल क्वालिफाइड कोच करमवीर कुमार शामिल थे. संघ के उपाध्यक्ष विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष बिट्टू कुमार, संयुक्त सचिव संतोष कुमार, पूर्व सचिव सदानंद प्रसाद, मुख्य संयोजक संजय खंडेलिया, संयोजक प्रविश यादव तथा एलसीए खगड़िया के अध्यक्ष डॉ.कुमार देवव्रत ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी. उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि खगड़िया की टीम 11 मार्च को संध्या 4 बजे जेएनकेटी स्टेडियम से बेगूसराय के लिए रवाना होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >