अलग-अलग मामले के चार आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने गुप्त सूचना पर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया.

बेलदौर. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने गुप्त सूचना पर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित से पुलिस आवश्यक पूछताछ कर उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को गुप्त सूचना पर पुलिस ने फरारी आरोपित पिरनगरा गांव निवासी इंदल पासवान के पुत्र रुस्तम कुमार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध बेलदौर थाना में कांड संख्या 276/25 दर्ज था. उक्त मामले में आरोपित फरार चल रहे थे. वहीं शराब कारोबारी पोरा थाना क्षेत्र के सहरोन गांव निवासी जय जय राम शर्मा के पुत्र दिव्यांशु कुमार, पंकज सिंह के पुत्र पीयूष कुमार एवं चंन्द्र किशोर राम के पुत्र दुर्गेश कुमार को बेलदौर पुलिस ने बीते रविवार को बेलदौर थाना क्षेत्र के पच्चबिग्घी बहियार से गिरफ्तार किया. मालूम हो कि गिरफ्तार तीनों युवक उक्त बहियार में अपना शराब का भट्टी चला रहे थे. जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा ध्वस्त करते हुए कारोबारी को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि अलग-अलग मामले के चार आरोपित को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >