सदर अस्पताल में नियोजन पखवारा मेला में लोगों को किया जा रहा जागरूक

सदर अस्पताल में सोमवार को परिवार नियोजन पखवारा का शुभारंभ किया गया. परिवार नियोजन पखवारा 6 से 20 मार्च तक चलेगा.

खगड़िया. सदर अस्पताल में सोमवार को परिवार नियोजन पखवारा का शुभारंभ किया गया. परिवार नियोजन पखवारा 6 से 20 मार्च तक चलेगा. जिसके अंतर्गत जिले ने यह ठाना है कि अंतिम घर तक परिवार नियोजन का साधन और सेवाएं पहुंचे. इस अवसर पर सदर अस्पताल के डीएस डॉ धर्मेंद्र कुमार, अस्पताल प्रबंधक प्रणव कुमार तथा विकास साझीदार पीएसआइ इंडिया व पीरामल के जिला प्रतिनिधि मौजूद थे. मालूम हो कि आशा कार्यकर्ता द्वारा घर-घर सर्वे के माध्यम से लाभुक को चिह्नित किया. छह से 20 मार्च तक चिन्हित दंपतियों को परिवार नियोजन सेवा उपलब्ध कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है. लोगों को परिवार नियोजन के महत्व के बारे में जानकारी दिया जा रहा है. नयी पहल के तहत नवविवाहित जोड़ों को विशेष किट वितरित करने, घर-घर जाकर गर्भनिरोधक सेवा पहुंचाने व बच्चों के जन्म में अंतराल के साधन अंतरा इंजेक्शन, छाया साप्ताहिक गोली और कॉपर-टी को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. डीएस ने बताया कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के अनुसार भारत की कुल प्रजनन दर 2.0 हो गयी है. इसको कम करने के लिए जागरूकता बढ़ाना जरूरी है. लोगों से शादी के बाद पहले बच्चे में देरी और दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने के लिए जागरूक व प्रेरित किया जा रहा है. महिलाओं के साथ पुरुषों को भी नसबंदी के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >