मैराथन रैली का जिलाधिकारी व विधायक ने किया हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ गोगरी. अनुमंडल मुख्यालय में बिहार दिवस के अवसर पर उन्नत विहार उज्ज्वल बिहार की झांकी दिखायी पड़ी. बिहार की स्थापना के 114 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में सोमवार को मैराथन रैली से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी नवीन कुमार व परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के विधायक बाबूलाल शौर्य ने दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया. मैराथन रैली में अनुमंडल के विभिन्न विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, फाइव स्टार सोशल कल्चरल एण्ड स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों सहित सैकड़ों नागरिकों ने हिस्सा लिया. रैली का नेतृत्व डीएम नवीन कुमार के साथ-साथ एसडीओ संजय कुमार, परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य कर रहे थे. मैराथन रैली अनुमंडल कार्यालय परिसर से निकलकर जमालपुर मुख्य मार्ग होते हुए मुश्कीपुर से वापस जमालपुर बाजार होते हुए अनुमंडल कार्यालय परिसर में समाप्त हो गयी. रैली में शामिल धावकों के लिए चिन्हित स्थान पर पानी की व्यवस्था की गयी थी. मैराथन रैली में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल से पुरस्कृत किया गया. मैराथन रैली में शामिल होने वाले लोगों में काफी उत्साह देखा गया. सभी अधिकारी, जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग बिहार दिवस को एक उत्सव के रूप में मना रहे थे. बिहार दिवस पर मध्य विद्यालय उसरी में चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. चित्रकला व रंगोली में सफल प्रतिभागियों को एसडीओ संजय कुमार के द्वारा पुरस्कृत किया गया. मौके पर प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार पंत, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोगरी रघुनंदन आनंद, चौथम के प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह, प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सह प्रभारी कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोरंजन कुमार, मनोहर कुमार, नगर परिषद गोगरी जमालपुर की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी, गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्र प्रकाश, डॉ राहुल कुमार, डॉ पंकज कुमार, डॉ नागमणि नंदन, डॉ मुरारी पोद्दार, फाइव स्टार क्लब के सुबोध कुमार सिन्हा, सुमन कुमार सिन्हा, संजीव कुमार संजय, विनोद कुमार मंडल, रमेश कांत मंडल, प्रमोद चौधरी, सज्जन जायसवाल, नगर परिषद उपसभापति राजेश कुमार पंडित, नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी सुमन कुमार मंडल, प्रधान सहायक मनोरंजन कुमार, योगेंद्र चौधरी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल, रामपुर के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सह लोक गायक संतोष प्रिंस, रितेश कुमार, श्रवण अग्रवाल सहित सैकड़ो लोग शामिल थे.
गोगरी में दिखी उन्नत बिहार उज्ज्वल बिहार की झांकी
रैली में शामिल धावकों के लिए चिन्हित स्थान पर पानी की व्यवस्था की गयी थी.
