वार्षिक परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

वार्षिक परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

पसराहा. स्थानीय राजकीय बुनियादी विद्यालय परिसर में वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप सरपंच प्रतिनिधि अंशु भारती ने किया. मौके पर स्कूल व कथा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. उप सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि बच्चे हमारे समाज और राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य है. आने वाले कल की प्रगति इन्हीं कंधों पर टिकी है, इसलिए समय-समय पर बच्चों का उत्साहवर्धन और प्रोत्साहन करना आवश्यक है. मौके पर प्राचार्य विवेकानंद तिवारी, शिक्षक किशोर कुमार चौरसिया, किशोर भारती, ललन कुमार मिश्रा, तपेश्वर कुमार गुप्ता, अनुभा चौधरी, रजनीश आजाद, कंचन भारती और डॉ. नंदकिशोर कुमार सहित दर्जनों स्कूली बच्चे व अभिभावक मौजूद थे. इधर, मड़ैया थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय देवरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रधानाध्यापक अमरेन्द्र कुमार अमल द्वारा वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर छात्र छात्राओं को प्रवेशोत्सव एवं विद्यालय परित्याग के मौके पर पुरस्कृत किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >