खगड़िया. जन सुराज पार्टी जिला कार्यालय में मंगलवार को पार्टी संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में प्रदेश संगठन के नेता सत्यनारायण प्रसाद और सरबर अली ने भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह निषाद ने किया. जिसमें प्रखंड व जिला स्तर पर संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गयी. मौके पर जिला मुख्य प्रवक्ता संतोष सिंह, प्रदेश कर्पूरी मंच उपाध्यक्ष विनय कुमार वरुण, महामंत्री जय सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष बबुलू कुमार, युवा अध्यक्ष बिट्टू कुमार, मंच के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र चौरसिया, प्रवक्ता अंजनी भारती, महिला अध्यक्ष भाग्यश्री, सत्यम, रामबालक, मुन्नी, प्रीतम, कमलेश, रंजीत, अमन व हीरा गुप्ता मौजूद थे.
जन सुराज की बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा

जन सुराज की बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा
Copied link
जन सुराज पार्टी जिला कार्यालय में मंगलवार को पार्टी संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई