परबत्ता. थाना क्षेत्र के मोजाहिदा मस्जिद के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब दो पक्षों के बीच अचानक जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे. घटना के दौरान परबत्ता टम टम स्टैंड से कन्हैयाचक गांव जाने वाली सड़क कुछ देर के लिए बाधित हो गयी. सड़क पर ईंट-पत्थरों का ढेर लग गया. मिली जानकारी के अनुसार नूरपुर और मोजाहिदा टोला के बीच उक्त मस्जिद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. दोनों पक्ष मस्जिद पर अपनी-अपनी दावेदारी जता रहे हैं. इसी विवाद को लेकर शनिवार की शाम रोजा खोलने से पूर्व दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और देखते ही देखते मामला उग्र हो गया. इसके बाद दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे. घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता थाना के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया. पुलिस ने इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है.
मस्जिद विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव, परबत्ता पुलिस ने कराया शांत

मस्जिद विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव, परबत्ता पुलिस ने कराया शांत
Copied link
थाना क्षेत्र के मोजाहिदा मस्जिद के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब दो पक्षों के बीच अचानक जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे