घास काटने के दौरान अधेड़ को हाथ में काटा सांप, इलाज के दौरान मौत

थाना क्षेत्र के मनोरवा गांव निवासी मुंशी सहनी के 45 वर्षीय पुत्र गणेश सहनी की सर्पदंश से मौत हो गयी.

खगड़िया. जिले के सीमावर्ती क्षेत्र बिथान थाना के मनोरवा गांव में सांप काटने के कारण अधेड़ मुच्छित हो गए. परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान जख्मी अधेड़ की मौत हो गयी. घटना गुरूवार शाम की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि समस्तीपुर जिले के बथान थाना क्षेत्र के मनोरवा गांव निवासी मुंशी सहनी के 45 वर्षीय पुत्र गणेश सहनी की सर्पदंश से मौत हो गयी. मृतक के परिजनों ने बताया कि गणेश शाम में मवेशी के लिए घाट काटने बहियार गया था. इसी दौरान सर्प ने हाथ के अंगूठा में काट लिया. इलाज के लिए अलौली पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इलाज के दौरान गणेश की मौत हो गयी. बताया जाता है कि गणेश पंजाब में मजदूरी करता था. बीते 10 दिन पहले गणेश गांव आया था. मृतक को दो पुत्र है. गणेश ही परिवार का भरण पोषण करता था. इधर, देर शाम तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था. पुलिस शव पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >