11 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

11 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

अलौली. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक देसी शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि नगर पंचायत अलौली निवासी महेंद्र सदा के पुत्र विपिन सदा को 11 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर शराब की खेप लेकर जा रहा है, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा गया. थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित विपिन सदा के पास से बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >