छात्रों के बीच वैज्ञानिक मॉडल व तकनीकी उपकरण का किया प्रदर्शन

बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (बीसीएसटी) पटना से संचालित मोबाइल साइंस एग्जीबिशन बस सेवा के तहत विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है

मोबाइल साइंस एग्जीबिशन बस पहुंचा उच्च विद्यालय हरिपुर, छात्रों को किया गया जागरूक खगड़िय बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (बीसीएसटी) पटना से संचालित मोबाइल साइंस एग्जीबिशन बस सेवा के तहत विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. शनिवार को राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य ने हरि झंडी दिखाकर मोबाइल साइंस एग्जीबिशन बस को रवाना किया. यह प्रदर्शनी बस 16 अप्रैल तक जिले में विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण करेगी. जिससे अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को विज्ञान के प्रति जागरूक किया जा सके. इसी दौरान प्लस 2 उच्च विद्यालय हरिपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया. प्रदर्शनी में मोबाइल बस के माध्यम से विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल, तकनीकी उपकरण, इंटरैक्टिव प्रयोग एवं विज्ञान से जुड़े रोचक प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया. छात्रों को न केवल इन मॉडलों को देखने का अवसर मिला. बल्कि उन्हें उनके कार्य करने के तरीके एवं वैज्ञानिक सिद्धांतों की व्याख्या भी विस्तार से समझाया गया. जिससे उनकी वैज्ञानिक सोच, विश्लेषण क्षमता एवं नवाचार के प्रति रुचि में वृद्धि हुयी. आयोजन के सफल संचालन में नोडल पदाधिकारी प्रो. आदित्य कुमार एवं अभिषेक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. रजिस्ट्रार डॉ. सत्यप्रकाश, विभागाध्यक्ष डॉ. नयन कुमार, प्रो. राजेश कुमार रंजन सहित सहकर्मी मनीष कुमार, राजाराम कुमार ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने में अपना योगदान दिया. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मणि भूषण के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम छात्रों में विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने, नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा भविष्य में वैज्ञानिक एवं तकनीकी क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >