तीन दिवसीय सरस्वती गायत्री महायज्ञ सह संस्कार समारोह का हुआ समापन

तीन दिवसीय सरस्वती गायत्री महायज्ञ सह संस्कार समारोह का हुआ समापन

अलौली. प्रखंड क्षेत्र के रॉन में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में माता भगवती शताब्दी वर्ष 2026 के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय विद्या विस्तार सरस्वती गायत्री महायज्ञ सह संस्कार समारोह मंगलवार को संपन्न हो गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कलश शोभायात्रा से हुआ, जिसमें महिलाओं व श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया. शांतिकुंज हरिद्वार से आई ब्रह्मवादिनी बहनों ने नारी जागरण, विद्या विस्तार व संस्कारवान समाज निर्माण का प्रेरणादायक संदेश दिया. समापन समारोह में बीडीओ ने कहा कि गायत्री मिशन समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है. मौके पर माता भगवती रसोई में महाप्रसाद की व्यवस्था की गयी. मौके पर मुखिया राम इकबाल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >