आरपीएफ इंस्पेक्टर ने भक्ति जागरण कार्यक्रम का किया उदघाटन

जिले में चैती दुर्गा पूजा को लेकर इन दिनों माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है. चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है

खगड़िया. जिले में चैती दुर्गा पूजा को लेकर इन दिनों माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है. चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में पूरब केबिन रोड स्थित शेरावाली माता पूजा समिति की ओर से शनिवार की देर संध्या भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन आरपीएफ इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने फीता काटकर किया. उदघाटन से पूर्व पूजा समिति के अध्यक्ष अंजय कुमार द्वारा आरपीएफ इंस्पेक्टर सुशील को चुनरी देकर सम्मानित किया गया. मौके पर उपाध्यक्ष मंटून सिंह, मिथलेश कुमार, सचिव शैलेष कुमार, मंत्री नवीन कुमार, निगरानी मंत्री प्रवीण कुमार, मेला प्रभारी विक्की कुमार, सोनू कुमार व अन्य सदस्य मौजूद थे. उदघाटन के पश्चात समारोह को संबोधित करते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर सुशील ने ऐसे आयोजन को लेकर पूजा समिति को धन्यवाद दिया. वहीं जागरण में भजन गायक भक्ति गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. पूरे क्षेत्र में भक्ति व उत्साह का माहौल बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >