पथ निर्माण व उद्योग मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

पथ निर्माण व उद्योग मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

खगड़िया. बिहार सरकार के पथ निर्माण व उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल के भागलपुर से पटना जाने के दौरान सैनिक लाइन होटल के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत के नेतृत्व में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मजबूती का आधार समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं, जिनकी मेहनत के बल पर संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, भाजपा नेता कृष्ण कुमार उर्फ मुन्ना यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद साह, सुनील चौधरी, जितेंद्र यादव, जिला महामंत्री नंदू साह, जिला मीडिया प्रभारी सह जिला मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील साह, महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य वंदना कुमारी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रताप रवि सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रंजन कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >