बेलदौर के कैंजरी पंचायत भवन में सात में दो कर्मी मिले, राशन कार्ड का काम प्रभावित होने का आरोप

कैंजरी पंचायत भवन में राशन कार्ड बनवाने आए ग्रामीणों को कर्मियों की अनुपस्थिति के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने जांच के दिए आदेश।

Khagaria Ration Card Update: बेलदौर (खगड़िया). कैंजरी पंचायत भवन में राशन कार्ड से संबंधित कार्यों के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर सात पदाधिकारी और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. सोमवार को निरीक्षण के दौरान ग्राम कचहरी कैंजरी की सचिव सरिता सुमन और पीरनगरा ग्राम कचहरी के सचिव पुरुषोत्तम कुमार गौतम ही उपस्थित मिले. अन्य प्रतिनियुक्त कर्मियों के बिना सूचना अनुपस्थित रहने की शिकायत सामने आई है.

सात में सिर्फ दो कर्मी मिले उपस्थित

पंचायत भवन में राशन कार्ड से जुड़े कार्यों के लिए प्रतिनियुक्त सात कर्मियों में सोमवार को दो ही उपस्थित थे. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अन्य कर्मियों की अनुपस्थिति के कारण स्थानीय स्तर पर राशन कार्ड से जुड़े कार्यों का निष्पादन प्रभावित हो रहा है.

नाम जोड़ने-हटाने और संशोधन के लिए पहुंच रहे लाभुक

राशन कार्ड में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन कराने और नया राशन कार्ड बनवाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पंचायत भवन पहुंच रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित कर्मियों के उपलब्ध नहीं रहने से उन्हें निर्धारित समय पर सुविधा नहीं मिल पा रही है. इससे जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित राशन कार्ड निर्माण और संशोधन के लक्ष्य को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

पांच कर्मियों की अनुपस्थिति की शिकायत

विभागीय स्तर से मिली जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव मनि कुमार चौरसिया, विकास मित्र अकाली सादा, रोजगार सेवक अनुपम सिन्हा, किसान सलाहकार चंदन कुमार समेत पांच प्रतिनियुक्त कर्मियों के अनुपस्थित रहने की शिकायत सामने आई है. हालांकि कर्मियों की अनुपस्थिति को लेकर अधिकारियों की ओर से अलग-अलग कारण बताए गए हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन के निर्देश पर पंचायत भवन में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति का उद्देश्य लोगों को स्थानीय स्तर पर सुविधा उपलब्ध कराना है. ऐसे में सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जानी चाहिए. ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

जांच के बाद होगी कार्रवाई : डीपीआरओ

hagaria Ration Card Update: जिला पंचायत राज पदाधिकारी राकेश रंजन ने बताया कि शिकायत के समय वह बैठक में थे. शिकायत के आलोक में मामले की जांच कराई जाएगी. यदि कोई पदाधिकारी या कर्मी बिना उचित कारण के अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी.वहीं, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी प्रमोद पासवान ने बताया कि कन्हैया कुमार की ड्यूटी जिला स्तर पर लगाई गई है, जबकि मनि कुमार चौरसिया ऑडिट कार्य करा रहे हैं. अन्य कर्मियों की अनुपस्थिति की जांच कराई जाएगी. यदि कोई कर्मी बिना उचित कारण ड्यूटी से अनुपस्थित पाया गया तो उसके भुगतान पर रोक लगाने की कार्रवाई की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >