कलश विसर्जन के साथ 48 घंटे का रामधुनी यज्ञ संपन्न

कलश शोभायात्रा में शामिल लोगों के साथ साथ ग्रामीणों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया

चौथम. प्रखंड के पूर्वी बौरने पंचायत के बौरने स्थान भगवती मंदिर प्रांगण में आयोजित 48 घंटे का रामधुन यज्ञ कलश विर्सजन के साथ संपन्न हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सुबह से ही विद्वान पंडित हरिवंश पाठक एवं कमलाकांत पाठक के साथ यजमान द्वय नेमानंद सिंह एवं रणविजय सिंह के द्वारा पूजन हवन संपादित किया गया. जिसके बाद संध्या पांच बजे यज्ञ कि पूर्णाहुति के बाद यजमान समेत कन्याओं एवं महिलाओं के द्वारा बागमती नदी में कलश को विसर्जित किया गया. इसको लेकर ग्रामीणों ने भक्तिमय माहौल में एकजुटता से कलश विसर्जन किया और सभी कलश शोभायात्रा में शामिल लोगों के साथ साथ ग्रामीणों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर चंदन सिंह,मोहन सिंह, संतोष सिंह, संजीव सिंह,निर्भय सिंह, वंश बहादुर,अभिनव दीपक,मन्नू, प्रिंस गुप्ता, बिजली मुनि, गोरन सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >