मृतक के परिजनों को लोक निवारण पदाधिकारी ने सौंपा चार लाख का चेक

मृतक के परिजनों को लोक निवारण पदाधिकारी ने सौंपा चार लाख का चेक

मानसी. प्रखंड के पश्चिमी ठाठा पंचायत अंतर्गत राजाजान गांव वार्ड संख्या नौ में बीते एक वर्ष पूर्व खुशबू देवी की पुत्री की सर्पदंश से मौत हो गयी थी. मृतक वैष्णवी कुमारी की मां खुशबू देवी ने अनुग्रह अनुदान राशि के लिए आवेदन किया था. जिसके बाद अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विवेक सुगंध ने आश्रित खुशबू देवी को सरपंच मनोज कुमार की मौजूदगी में चार लाख रुपये का चेक दिया. वही आवेदक खुशबू देवी ने लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को धन्यवाद दिया. सरपंच मनोज कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष सर्प दंश से मौत हो गयी थी, जिसमें अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने मृतक आश्रित को चार लाख का चेक प्रदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >