रेस्ट हाउस की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने एक दर्जन महिला-पुरूष को पकड़ा

पुलिस की छापेमारी से अन्य होटल व रेस्ट हाउस संचालकों के बीच हड़कंप मच गया. लोगों ने बताया कि स्टेशन रोड में कई ऐसे रेस्ट हाउस है, जहां अवैध अनैतिक कार्य होता है. बताया जाता है कि एक युवती पुलिस के जाने के बाद फरार हो गया. युवती पुलिस के आने से पहले रेस्ट हाउस के उपरी मंजिल पर छिप गयी थी. उस युवती की सहेली को पुलिस ने पकड़ लिया

शहर के स्टेशन रोड स्थित न्यू दयाल रेस्ट हाउस में पुलिस ने की छापेमारी, होटल मालिक व दो मैनेजर गिरफ्तार

खगड़िया. शहर के स्टेशन रोड स्थित न्यू दयाल रेस्ट हाउस में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने रेस्ट के हाउस के विभिन्न कमरे से लगभग एक दर्जन महिलाएं,युवती व पुरूष को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रेस्ट हाउस के मालिक, मैनेजर व कर्मी को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला-पुरूष से पूछताछ की जा रही है. छापेमारी के दौरान रेस्ट हाउस के कमरे से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद किया गया. पुलिस सूत्रों की माने तो न्यू दयाल रेस्ट हाउस के कमरा में भारी मात्रा में उपयोग किए गए कंडोम बरामद किया गया है. बताया जाता है कि पुलिस ने युवक,युवती को रेस्ट हाउस के शौचालय से गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान स्टेशन रोड में भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने बताया कि रेस्ट हाउस में वर्षों से देह व्यापार का धंधा चल रहा था. इससे पहले भी कई बार रेस्ट हाउस में छापेमारी मार चुकी है. पुलिस की छापेमारी से अन्य होटल व रेस्ट हाउस संचालकों के बीच हड़कंप मच गया. लोगों ने बताया कि स्टेशन रोड में कई ऐसे रेस्ट हाउस है, जहां अवैध अनैतिक कार्य होता है. बताया जाता है कि एक युवती पुलिस के जाने के बाद फरार हो गया. युवती पुलिस के आने से पहले रेस्ट हाउस के उपरी मंजिल पर छिप गयी थी. उस युवती की सहेली को पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस गिरफ्त में खगड़िया, बेगूसराय व अन्य जिले के महिला-पुरूष है.

रुम खुलते ही आपत्तिजनक हालत में पकड़े गये युवक-युवती व महिलाएं

नगर पुलिस को सूचना मिलते ही न्यू दयाल रेस्ट हाउस में छापेमारी शुरू कर दी. इस दौरान सदर सीओ सह दंडाधिकारी पुनीत कौशल, नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने दलबल के साथ तीन मंजिले रेस्ट हाउस में सघन छापेमारी अभियान शुरू की. छापेमारी टीम जैसे ही पहली व दूसरी मंजिल पर पहुंची तो कमरे अंदर से बंद था. कमरे के गेट में धक्का देकर खोलने पर युवक-युवती, महिलाएं व पूरूष आपत्तिजनक स्थिति में पाये गये. पूछताछ में युवती व युवक पुलिस को गुमराह करने का प्रयास भी किये. पुलिस ने बारी-बारी से आधे दर्जन से अधिक कमरे से महिला-पुरूष को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष के सख्ती बाद युवती ने स्वीकार किया कि होटल संचालक व अन्य कर्मी ने देह व्यापार के लिए बुलाया है.

व्हाट्सएप के जरिए फोटो भेज ग्राहक को कराता था पसंद

बताया जाता है कि होटल संचालक व मैनेजर व्हाट्सएप के जरिए फोटो भेजकर ग्राहक को लड़की को पसंद कराता था. ग्राहक को पंसद होने के बाद रेस्ट हाउस बुलाया जाता था. जिसके बाद उम्र के अनुसार युवती का बोली लगाया जाता था. एक हजार से 5 हजार रूपये में युवती का बोली लगता था. होटल संचालक द्वारा युवती महिलाओं को प्रति व्यक्ति 500 से 1000 हजार रूपये देते थे. सेक्स रैकेट संचालक गांव की कम उम्र की लड़कियों को बहला-फुसलाकर जिस्मफरोशी के धंधे में लाता था. गांव-देहात की महिलाएं व युवतियों को अधिक रुपये कमाने का प्रलोभन देकर अनैतिक देह व्यापार कराता था.

मैनेजर ने कमरे को बाहर से लगा दिया था ताला

बताया जाता है कि पुलिस की छापेमारी पड़ने की भनक होटल के मैनेजर को लग गयी थी. होटल मैनेजर ने जिस कमरे में महिलाएं, युवती, युवक ठहरे थे. उसे कमरे को बाहर से ताला बंद कर दिया था. पुलिस के पहुंचते ही ताला बंद देकर वापस लौटने लगे. इसी दौरान पुलिस को बंद कमरे से आवाज सुनायी दी. आवाज सुन होटल मैनेजर को ताला खोलने को कहा तो ध्यान भटकाने का प्रयास किया.नगर थानाध्यक्ष के सख्ती के बाद मैनेजर कमरे का ताला खोला. कमरे का ताला खुलते ही महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली. बताया जाता है कि न्यू दयाल रेस्ट हाउस में लगभग दो दर्जन कमरे हैं. अधिकांश कमरे सिर्फ देह व्यापार के लिए उपयोग करते थे. बताया जाता है कि रेस्ट हाउस में लोगों को ठहरने की उचित व्यवस्था नहीं है. रेस्ट हाउस में गंदगी का अंबार लगा हुआ है.

कहते हैं सदर डीएसपी

डीएसपी मुकुल रंजन ने बताया कि होटल में छापेमारी कर एक दर्जन महिला पुरूष सहित होटल के संचालक व मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है. अनैतिक कार्य में संलिप्त लोगों से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >