बिहार बोर्ड के थ्री जिला टॉपर व अनाथ बच्चों को गोद लेकर मुफ्त में कराएगी 12 वीं तक की तैयारी व उठाएगी खर्च

भोजन और अवसान का भी पूरा खर्च कोशी साइंस क्लासेस उठाएगी.

प्राथमिकता से लगा देंगे सर कोशी साइंस क्लासेज ने मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए 20 लाख रुपये की छात्रवृत्ति की घोषणा खगड़िया. स्थानीय शारदा फार्म हाउस के प्रांगण में कोशी साइंस क्लासेज प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में 10 वां केएससी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में लगभग 500 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं के बीच 20 लाख रुपये की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष छात्रवृत्ति देने की बड़ी घोषणा की गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर राकेश कुमार गुप्ता, सब-इंस्पेक्टर राहुल कुमार, सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह के साथ संस्थान के चेयरमैन मनीष कुमार सिंह, डायरेक्टर राजीव कुमार चौहान और पंकज परमहंस ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मंच का संचालन अमरजीत राठौर ने किया. छात्रवृत्ति परीक्षा के आधार पर चयनित टॉप 100 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष अखिलेश कुमार पिता रामशरण साह, रिमझिम राज पिता रणजीत सिंह, शीतल कुमारी पिता लालमोहन झा, अंकित कुमार पिता जयप्रकाश साह, जहां आरा बानो पिता मो. अंजार आलम, अमन कुमार सियाराम पिता अशोक चौरसिया, प्रियांशी प्रिया पिता रवि राज, युवराज कुमार पिता संजीव कुमार, मो. आदिल पिता मो. परवेज, सूरज राज पिता दीपक कुमार सहनी के अलावे चेयरमैन मनीष कुमार सिंह ने मंच से घोषणा किया के बिहार बोर्ड 10 वीं परीक्षा में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को गोद लेकर 11वीं और 12वीं की तैयारी मुफ्त में कराई जाएगी. यहां तक की उसके भोजन और अवसान का भी पूरा खर्च कोशी साइंस क्लासेस उठाएगी. साथ ही साथ जिले अनाथ बच्चों का भी 11वीं और 12वीं का पूरा खर्च कोशी साइंस क्लासेस उठाएगी. संस्थान के प्रबंधकों ने बताया कि इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को संवारना है. मुख्य अतिथियों ने भी बच्चों को कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में चेयरमैन मनीष कुमार सिंह, डायरेक्टर राजीव कुमार चौहान, मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योतिष मिश्रा, राजेश कुमार, सुमित कुमार सहित कोशी साइंस क्लासेज के सभी शिक्षक और कर्मियों की अहम भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >