नामांकन जागरूकता अभियान को लेकर निकाली गई प्रभात फेरी

बीईओ मनोहर कुमार ने सत्र - 2026-27 में पोषक क्षेत्र के शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन पर जोर दिया

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रावि एवं मवि में पोषक क्षेत्र के शत प्रतिशत बच्चों का दाखिला को लेकर शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत समग्र शिक्षा अभियान के सौजन्य से शनिवार को प्रभात फेरी निकालकर शिक्षक एवं स्कूली बच्चों ने जागरूकता फैलाई. प्रभात फेरी के दौरान शिक्षकों ने पोषक क्षेत्र के अभिभावकों से अपने-अपने बच्चों को 6 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच नामांकन करवाने का अपील किया. इस संबंध में बीईओ मनोहर कुमार ने सत्र – 2026-27 में पोषक क्षेत्र के शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन पर जोर देते हुए बताया कि विद्यालयों में अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा पढ़ाई की निः शुल्क सुविधा है मध्याह्न भोजन, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक व बैग, वार्षिक छात्रवृत्ति, निःशुल्क शिक्षा, निःशुल्क ड्रेस की सुविधा है. इन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को प्रखंड क्षेत्र के कुल 220 आंगनबाड़ी केंद्रो में नामांकित सभी 6 वर्ष से ऊपर के सभी बच्चे का नामांकन कराने का लक्ष्य निर्धारित रखा गया है बीईओ ने नामांकन कार्य में जनप्रतिनिधि जीविका दीदी बुद्धिजीवी से आवश्यक सहयोग करने की अपील किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >