नये वर्ष पर पुलिस चला रही है साइलेंट ऑपरेशन

नये वर्ष पर पुलिस चला रही है साइलेंट ऑपरेशन

गोगरी. थाना क्षेत्र में शराब का सेवन और कारोबार करने वाले हो जाएं सावधान. पुलिस की पकड़ से बचना अब मुश्किल हो जाएगा. क्षेत्र में पुलिस पियक्कड़ों और तस्करों के खिलाफ साइलेंट ऑपरेशन चला रही है. नये वर्ष को ध्यान में रख कर गोगरी पुलिस द्वारा गुप- चुप तरीके से शराब का सेवन करने वाले व शराब की तस्करी करने वालों पर गुप्तचर की सहायता से नजर रखी जा रही है. नव वर्ष में पूर्व में शराब का जाम खूब छलकता था. लेकिन बिहार में 6 अप्रैल 2016 के बाद पूर्ण शराब बंदी कानून लागू हो गया है. पूर्ण शराब बंदी लागू होने के बाद यह नवां नववर्ष है. अगर आप शराब के आदि हो चुके हैं तो उसका मोह त्यागना पड़ेगा. शराब पीने वाले और कारोबार करनेवालों के खिलाफ पुलिस सख्त हो चली है. बचने की कहीं गुंजाइश भी नहीं रहेगी. पीकर उत्पात मचाया तो सीधे जाना पड़ेगा. गोगरी पुलिस की कार्रवाई में थाना क्षेत्र में शराब का कारोबार करने वाले पकड़े गए हैं. लगातार हो रही कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. स्थानीय पुलिस रात्रि में गश्त कर रही है और शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई है. स्थानीय लोग भी पुलिस की इस मुहिम का हिस्सा बन रहे हैं. थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि शराब के अवैध कारोबारी और पियक्कड़ों के खिलाफ अभियान जारी है. सभी शराबियों व तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GUNJAN THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >