रामनवमी को लेकर पुलिस व प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

रामनवमी को लेकर पुलिस व प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

पसराहा. थाना क्षेत्र के महद्दीपुर में चैती दुर्गा पूजा व रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. पुलिस व प्रशासन शांति व्यवस्था को लेकर गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला. पुलिस ने चार दिवसीय ऐतिहासिक मेले की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा तैयारी की जानकारी ली. इस दौरान पसराहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार, महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार, गोगरी थानाध्यक्ष परशुराम कुमार और अपर थानाध्यक्ष रिशु कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल शामिल थे. फ्लैग मार्च पसराहा स्टेशन से पैदल मार्च शुरू किया गया. मार्च मेला परिसर का भ्रमण करते हुए महद्दीपुर चौक और फिर बन्देहरा चौक तक पहुंचा. इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की. इंस्पेक्टर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे पूरी तरह भयमुक्त होकर मेले का आनंद लें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >