पिपरा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण

चौथम प्रखंड की पिपरा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों का भौतिक सत्यापन और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई।

चौथम. ग्रामीण विकास विभाग के विभागीय पत्रांक-5919066, दिनांक 14.07.2026 के आलोक में विभिन्न योजनाओं के तहत सभी पंचायतों में 16 व 17 जुलाई को जीरो ऑफिस डे का आयोजन किया गया. विभागीय निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों का निरीक्षण ZOD App के माध्यम से किया गया. इसी क्रम में चौथम प्रखंड की पिपरा पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में आवास योजना की जांच की गई. निरीक्षण के दौरान ग्राम आवास पर्यवेक्षक अभिषेक कुमार तथा आवास सहायक पिंटू कुमार उपस्थित रहे. निरीक्षण के दौरान आवास निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता एवं लाभुकों की स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया. विभागीय निर्देशानुसार निरीक्षण से संबंधित प्रतिवेदन निर्धारित समय पर ऑनलाइन गूगल शीट के माध्यम से अद्यतन किया गया. मौके पर स्वक्षता कर्मी सत्यम कुमार सहित लाभुक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >