लाइसेंसी हथियारों का थाना में किया जा रहा भौतिक सत्यापन

लगातार तीन दिनों तक हथियार का सत्यापन किया जायेगा

बेलदौर. थाना में तीन दिवसीय शिविर लगाकर लाइसेंसी शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. डीएम व एसपी के संयुक्त निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार द्वारा लाइसेंसी शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कराया जाना है. थाना क्षेत्र के लगभग 15 लाइसेंसी शस्त्र थाना पहुंचे. बीडीओ ने बारीकी से जांच पड़ताल कर लाइसेंसी शस्त्रों भौतिक सत्यापन किया. बुधवार को 16 हथियारों का सत्यापन किया गया. बताया कि लगातार तीन दिनों तक हथियार का सत्यापन किया जायेगा. आदेशों की अवहेलना कर शस्त्रों का सत्यापन कराने में अभिरुचि नहीं लेने वाले शस्त्र धारक के हथियार का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा कर दी जायेगी. सभी लाइसेंसी शस्त्र धारकों को हर हाल में शिविर पहुंचकर कारतूस हथियार सहित लाइसेंस का सत्यापन करा लेने की सलाह दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >